Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हैदराबाद : बंदूकधारी ने शीर्ष अधिकारी पर चलाई गोलियां

Published

on

Loading

हैदराबाद| हैदराबाद में बुधवार सुबह एक अज्ञात एके-47 धारक हमलावर ने अति-सुरक्षित केबीआर पार्क स्थित एक फार्मा कंपनी के शीर्ष अधिकारी पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। अधिकारी हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि हमले में अरबिंदो फार्मा कंपनी के उपाध्यक्ष नित्यानंद रेड्डी बाल-बाल बच गए।

हमलावर बंदूक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

यह चौंकाने वाली घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे उस समय हुई, जब नित्यानंद और उनके रिश्तेदार पार्क में सैर करने के बाद अपनी कार के पास लौटे। बंदूकधारी ने नित्यानंद का अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। हमलावर ने आठ से 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

बाद में हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से शहर के वीआईपी लोगों के बीच घबराहट फैल गई है, जो नियमित रूप से सुबह की सैर के लिए निकलते हैं। यह पार्क बंजारा हिल्स स्थित तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यालय के सामने है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending