Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हैदराबाद : अधिकारी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading

हैदराबाद| हैदराबाद में फार्मा कंपनी के शीर्ष अधिकारी पर बुधवार सुबह एके-47 से गोली चलाने वाले कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आर्म्ड रिजर्व के कांस्टेबल ओबुलेश को कुरनूल और अनंतपुर जिले के सीमा पर बेंगलुरू जा रही बस से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

इस सनसनीखेज वारदात में तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा है और उन्हें दोपहर या शाम तक मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

अंबरपेट स्थित सेंट्रल पुलिस लाइन्स में तैनात कांस्टेबल पहले ग्रेहाउंड्स से जुड़ा हुआ था। ग्रेहाउंड्स नक्सलवादियों के खिलाफ लड़ने वाला सुरक्षा बल है। कांस्टेबल ने कथित रूप से एके-47 की चोरी की थी।

कांस्टेबल ने पहले केबीआर पार्क से सुबह की सैर के बाद कार की तरफ वापस आ रहे ऑरबिंदो फार्मा के उपाध्यक्ष के.नित्यानंदा रेड्डी के अपहरण की कोशिश की। हालांकि, वह और उनके भाई ने इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया।

दोनों के बीच हुई हाथपाई में उसने 10 चक्र गोलियां चलाईं और राइफल व बैग छोड़ कर भाग गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, क्योंकि ग्रेहाउंड्स से करीब एक साल से एक एके-47 लापता था, जिसका इस्तेमाल गोलीबारी में किया गया था।

पुलिस ने नित्यानंद रेड्डी और उनके भाई के बयान और सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी और आरोपी का स्केच बुधवार शाम जारी किया गया।

पुलिस ने उसकी सूचना देने वालों के लिए ईनाम भी घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने ओबुलेश की पहचान कर ली और उसके मोबाइल फोन को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending