Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार

Published

on

Loading

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार का दिन ठंड से राहत लेकर आया, लेकिन मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार से बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।”

अधिकारी ने कहा, “लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।” कन्नौर जिले के कल्पा जिले का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और धर्मशाला का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में सोमवार का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 दिसंबर को राज्य के पहाड़ी इलाकों के मध्य भाग में बारिश और ऊपरी भाग में बर्फबारी के आसार हैं।

नेशनल

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस समय पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देश की रजधानी दिल्ली में तो पारा 50 डिग्री जे करीब पहुंच गया है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को गर्मी इससे भी अधिक रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending