Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

हिंदी साहित्य उत्सव केदारनाथ सिंह को समर्पित

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)| ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर और राजकमल प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय हिंदी साहित्य उत्सव का आयोजन 24 मार्च को सुबह 11 बजे से कनॉट प्लेस स्थित ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर में किया जा रहा है, जो इस बार यशस्वी कवि केदारनाथ सिंह को समर्पित रहेगा।

यह कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में सिने और साहित्य जगत के लोग कविता पाठ से लेकर अनेक साहित्यिक व सम-सामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे। हिंदी साहित्य उत्सव में भाग लेने वालों में स्वानंद किरकिरे, पुष्पेश पंत, अविनाश मिश्र, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मृदुला गर्ग, मंगलेश डबराल, अशोक कुमार पांडेय, शिवेंद्र, दिलीप पांडेय, नीलोत्पल मृणाल, अर्जुमंद आरा, असद जैदी, सुधांशु फिरदौस, अरविंद जोशी और अंकिता आनंद आदि होंगे।

उत्सव की शुरुआत ‘दीप प्रज्जवलन’ के साथ मिरांडा हाउस की ‘गीतांजलि टीम’ के गायन से होगी।

उद्घाटन व्याख्यान ‘क्यों पढ़ें?’ विषय पर वरिष्ठ आलोचक, चिंतक व कथाकार पुरुषोत्तम अग्रवाल देंगे।

पढ़ने-पढ़ाने की विस्तृत व्याख्या के बाद सत्र ‘पान बखान’ में उल्लेखनीय अकादमिक, फूड क्रिटिक और इतिहासकार पुष्पेश पंत पान के इतिहास का बखान करेंगे। उनके साथ सत्र में शामिल होंगे राजकमल प्रकाशन के संपादक निदेशक सत्यानंद निरूपम। ‘पान बखान’ शीर्षक से पुष्पेश पंत की किताब राजकमल प्रकाशन से शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है।

अगला सत्र ‘क्या चीज है बेस्टसेलर’ बेस्टसेलर के आयाम को परिभाषित करेगा। इसमें प्रकाशन जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से मीरा जौहरी (राजपाल प्रकाशन), शैलेश भरतवासी (हिन्द युग्म), अदिति महेश्वरी गोयल (वाणी प्रकाशन), अंशुल बेंजामिन (राजकमल प्रकाशन), नवीन चौधरी (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस), प्रशांत कश्यप (दैनिक जागरण) शामिल होंेगे। इनसे बात करेंगी जया भट्टाचार्जी (रोज प्रकाशन)।

‘कश्मीरनामा : इतिहास लेखन का नया दरवाजा’ सत्र में हिंदी में शोधपरक लेखन की संभावनाओं और चुनौतियों पर अशोक कुमार पांडेय अपना पक्ष रखेंगे। कश्मीर पर लिखी उनकी हालिया किताब खासी चर्चा में रही है। उनसे बात करेंगी शीबा असलम फहमी।

किस्सा-कहानी पाठ सत्र में कई वरिष्ठ और युवा कहानीकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे और श्रोताओं को परंपरा और आधुनिकता के रंगों से सराबोर करेंगे। इसमें मृदुला गर्ग, शिवेंद्र, दिलीप पांडेय और नीलोत्पल मृणाल शिरकत करेंगे।

अगला सत्र ‘अनुवाद’ पर आयोजित होगा, जिसमें मंगलेश डबराल, अर्जुमंद आरा और असद जैदी अपनी बात श्रोताओं तक पहुंचाएंगे।

‘कविता कुछ और रंग’ सत्र में सुधांशु फिरदौस, अविनाश मिश्र, अरविंद जोशी और अंकिता आनंद अपनी कविताएं सुनाएंगे।

उत्सव का समापन ‘आपकमाई : कुछ कविता कुछ गीत’ सत्र से होगा। इसमें अपने गीतों के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले गीतकार स्वानंद किरकिरे अपनी ‘आपकमाई’ पर अपनी बात अपने चाहने वालों से साझा करेंगे। राज्यसभा टीवी के मशहूर कार्यक्रम ‘गुफ्तगू’ के प्रस्तोता इरफान उनसे बात करेंगे।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending