Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हासन ने बालचंद्र के स्वस्थ होने की कामना की

Published

on

Loading

चेन्नई| अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने अस्पताल में भर्ती अपने गुरु और प्रसिद्ध फिल्मकार के. बालचंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वह बुखार व वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों की वजह से सोमवार से यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए बालचंद्र (84) को उनके सहायकों ने आवास पर बेहोश मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। कमल हासन इस समय लॉस एंजेलिस में तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ में व्यस्त हैं।

हासन ने एक वीडियो में कहा, “के.बी. सर ने हाल में मुझसे जल्द ‘उत्तम विलेन’ का काम निबटाने को कहा था। उन्होंने कहा कि वह जाने से पहले इसे देखना चाहते हैं। मैं फिल्म देखने को लेकर उनकी उत्सुकता समझ सकता हूं। मैंने जब सुना कि उनकी हालत नाजुक है, तो तुरंत उनके मैनेजर को फोन किया।” बालचंद्र के मैनेजर ने हासन को बताया कि वह होश में हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से किसी से कोई बात नहीं की है।

हासन ने कहा, “मैंने जब केबी सर से बात की तो उन्होंने धीमी आवाज में मुझे जवाब दिया। मैंने उन्हें कहा कि मैं पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा होते ही जल्द लौटूंगा। उन्होंने आखिरी कुछ मिनटों में जो कहा, वह मुझे समझ नहीं आया।” हासन ने कहा, “मैंने अगर काम बीच में छोड़ा और लौट आया, तो केबी सर को अच्छा नहीं लगेगा। मेरी एकमात्र चिंता फिल्म को पूरा करना है, जिससे कि मैं इसे उन्हें दिखा सकूं।” हासन और बालचंद्र 40 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending