Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जरीन के लिए ‘नानसेंस’ होगा मार्च 2015

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के लिए आने वाला साल यानी मार्च 2015 ‘नानसेंस’ होगा। हम बात कर रहें हैं निर्माता भूषण कुमार की नई फिल्म की, जिसका नाम ‘नानसेंस’ है और जरीन मार्च 2015 से इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। जरीन ने सोमवार को डिजाइनर जुलेखा के नए संग्रह के लांच के मौके पर बताया, “फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। मैं इसमें शरमन जोशी और वीर दास के साथ मुख्य भूमिका में हूं।”

जरीन ने बताया, “यह एक हास्य फिल्म है और हम अगले साल मार्च में शूटिंग शुरू कर रहे हैं।” ‘नानसेंस’ का निर्देशन अश्विन शेट्टी कर रहे हैं। ‘वीर’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जरीन से जब पूछा गया कि 2012 के बाद वह फिल्मी पर्दे से गायब क्यों रहीं, तो उन्होंने कहा कि वह पर्दे पर दिखाई देने मात्र के लिए फिल्म नहीं करना चाहतीं, वह किसी अच्छी कहानी का इंतजार कर रही थीं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending