Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हरारे वनडे : रहाणे, विजय का अर्धशतक, भारत ने बनाए 271 रन

Published

on

Rahane_Viajy

Loading

हरारे। कप्तान अजिंक्य रहाणे (63) और मुरली विजय (72) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने लगातार दूसरी बार टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अंबाती रायडू ने 41, मनोज तिवारी ने 22, रोबिन उथप्पा ने 13, स्टुअर्ट बिन्नी ने 25 और केदार जाधव ने 16 रन बनाए।

अक्षर पटेल सिर्फ एक रन बना सके जबकि हरभजन सिंह पांच रनों पर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की ओर से नेवले मादविजा ने 49 रन देकर चार विकेट लिए जबकि ब्रायन विटोरी, डोनाल्ड तिरिपोनो, चामू चिभाभा और सिकंदर रजा को एक-एक सफलता मिली। सबसे पहले रहाणे आउट हुए। रहाणे का विकेट 26वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। रहाणे ने कप्तान के तौर पर पहला अर्धशतक लगाया। उनकी 83 गेंदों की पारी में सात चौके शामिल हैं।

इसके बाद विजय और रायडू ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। विजय का विकेट 159 के कुल योग पर गिरा। विजय ने अपने अब तक के वन करियर की सबसे बड़ी खेलते हुए 95 गेंदों का सामना कर एक चौका और दो छक्के लगाए। विजय की विदाई के बाद रायडू और तिवारी ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी। इन दोनों की साझेदारी के दौरान भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया।

रायडू 50 गेंदों पर तीन चौके लगाने के बाद 203 रनों के कुल योग पर आउट हुए। तिवारी का विकेट 233 रनों पर गिरा। तिवारी ने 26 गेंदों पर एक छक्का लगाया। उथप्पा का विकेट 233 रनों पर गिरा। इसके बाद बिन्नी और जाधव ने छठे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले बिन्नी ने 16 गेंदों पर तीन चौके लगाए। बिन्नी का विकेट 264 रनों पर गिरा। इसके बाद भारत ने 266 रनों पर जाधव और 269 रनों पर पटेल के विकेट गंवाए। भारत ने अंतिम पांच ओवरों में बेशक 8.60 के औसत से 43 रन बटोरे लेकिन उसने इस दौरान चार विकेट भी गंवाए।

बहरहाल, इस मैच की खास बात यह है कि राहाणे और विजय की जोड़ी जिम्बाब्वे में भारत की ओर से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का रिकार्ड तोड़ने से चूक गई। रहाणे और विजय ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े। जिम्बाब्वे में भारत की ओर से पहले विकेट के लिए 133 रनों का रिकार्ड सचिन और गांगुली के नाम है। इन दोनों ने 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकार्ड कायम किया था।

रहाणे और विजय हालांकि जिम्बाब्वे में खेलते हुए उसी के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड बनाने में सफल रहे। इससे पहले यह रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग और सचिन के नाम था। दोनों ने 2003 में पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े थे। हरारे में भारत की ओर से पहले विकेट के लिए की गई पांच बड़ी साझेदारियों में से चार में गांगुली, सचिन और सहवाग शामिल रहे हैं।

भारत ने पहले मैच में अंतिम गेंद पर जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। सीरीज का तीसरा मैच भी इसी मैदान पर होगा। इसके बाद दोनों टीमें टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगी।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending