Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हंसिका ने निर्देशक सुंदर से फिर मिलाया हाथ

Published

on

चेन्नई,आप का सुरूर,अभिनेत्री हंसिका मोटवानी,अभिनेता-फिल्मकार सुंदर सी. की,अरनमनई 2

Loading

चेन्नई | हिंदी फिल्म ‘आप का सुरूर’ में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अभिनेता-फिल्मकार सुंदर सी. की आगामी तमिल फिल्म ‘अरनमनई 2′ में काम करेंगी। यह दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। हंसिका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “अरनमनई’ ब्रांड लौट आया है। चौथी बार हाथ मिलाया है। मैं और मेरे पसंदीदा सुंदर सर। ‘अरनमनई 2।”

‘अरनमनई 2’ में तृषा कृष्णन और सिद्धार्थ भी हैं। यह पिछले साल की सबसे बड़ी सफल तमिल फिल्म ‘अरनमनई’ का सीक्वल है। इसमें हास्य अभिनेता सूरी भी अहम भूमिका में हैं। बाकी कलाकारों का चयन भी जल्द होगा। हंसिका की झोली में इस वक्त पांच तमिल फिल्में हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending