Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हंगामा है क्यों बरपा, एक शाल ही तो ओढ़ी है!

Published

on

Modi-paris-shawl

Loading

फॉरेन टूर पर गए पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार किसी अहम समझौते से ज्यादा खबरें उनकी शॉल बटोर रही है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के वक्त पीएम मोदी के सूट की चर्चा हर नागरिक की जुबान पर चढ़ गई थी।

पीएम मोदी की शॉल को लेकर चर्चाओं ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा। दरअसल विदेश यात्रा के दौरान पेरिस पहुंचे मोदी, एक शॉल अपने कंधे पर डाले नजर आए। सोशल मीडिया पर कहा गया कि यह शॉल फेमस विदेशी ब्रांड ‘लुई वितां’ की है। इसे लेकर एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर तंज कसा कि लुई वितां की शॉल ओढ़ कर मोदी फ़्रांस में अपने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह शॉल चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई। यह भी कहा जाने लगा कि इस शॉल पर एनएम यानी नरेंद्र मोदी लिखा हुआ है। कुछ ऐसा ही ओबामा के टूर के वक्त मोदी के सूट पर भी लिखा था। शॉल को लेकर चल रही चर्चाओं में टीवी पत्रकार सागरिका घोष ने भी ट्वीट करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री ने पेरिस में लुई वितां की शॉल ओढ़ी, मेरी राय में भारतीय हैंडलूम ज़्यादा बेहतर होता।

हालांकि पेरिस से आईं असली तस्वीरों को देखने पर पता चला की मोदी के सूट में इस तरह की कोई लिखावट नहीं है। किसी ने इसमें छेड़छाड़ कर विवाद खड़ा करने की कोशिश की। लेकिन इस पूरी चर्चा में दिलचस्प मोड़ तब आया जब एक शख्स ने ट्वीट कर ऐसी शॉल खरीदने की इच्छा जताई। लुई वितां ने इसके जवाब में लिखा, आपके ट्वीट के लिए धन्यवाद। दुर्भाग्य से आपने जो तस्वीर दी है वैसी शॉल हमारी कंपनी ने नहीं तैयार की है। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता और टीवी पत्रकार सागरिका ने माफ़ी मांग ली। सागरिका ने लिखा, लुई वितां ट्वीट के लिए माफ़ी चाहती हूं। प्रधानमंत्री की शॉल लुई वितां शॉल नहीं थी! होती भी तो कुछ गलत नहीं था।

कुछ भी हो लेकिन इस पूरी घटना ने भारतीयों की मेंटिलिटी ही उजागर होती है। जब किसी देश का प्रेसीडेंट या नेता हमारे देश में आता है तो उसका स्टाइल, रहन-सहन से जुड़ी हर खबर मीडिया में नजर आने लगती है। ओबामा की बीस्ट गाड़ी हो या उनके एयरफोर्स वन की खूबियां गिनाते हुए हम नहीं थकते। ज्यादा समय नहीं बीता, आपको याद ही होगा कुछ साल पहले पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के भारत दौरे के वक्त उनके पर्स, चश्मे लेकर प्राइम टाइम से लेकर अखबारों के पन्ने तक रंग गए। लेकिन भारतीय पीएम कोई सूट या शॉल ओढ़ ले तो राष्ट्रीय आपदा जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। दरअसल ये वह लोग हैं जो भारत को हमेशा दबा-कुचला या गरीबों का देश कहलवाना पसंद करते हैं। ये ठीक है कि कपड़े किसी पीएम या देश की पहचान नहीं बनते लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विदेशी मीडिया की मौजूदगी में अपने देश की गरिमापूर्ण पहचान बनाना भी बेहद जरूरी है। ये हालात देखकर तो गुलाम अली साहब की यही गजल गुनगुनाने का मन करता है- हंगामा है क्यों बरपा, एक शाल ही तो ओढ़ी है!

नेशनल

ओडिशा के ढेंकानाल में बोले पीएम मोदी, मैंने ओडिशा और देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ओडिशा के ढेंकानाल में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत जय जगन्नाथ और जय श्रीराम का उद्घोष कर के किया। पीएम मोदी ने 10 बजे सुबह में लोगों की इतनी बड़ी भीड़ आने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि मैं सुबह भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने गया था जहां हजारों लोगों की भीड़ आई थी। पीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ हर किसी की आशा पूरी करते हैं। पीएम ने कहा कि मैनें ओडिशा और देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी ने रैली में आए बच्चों के बारे में कि जब 2047 में भारत विकसित होगा तब यही लोग देश चला रहे होंगे।

पीएम मोदी जनसभा में कहा कि चुनाव के इस समय में दुनिया के कई एक्सपर्ट देश के कोने-कोने में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। भारत के लोकतंत्र के उत्सव का आनंद लेते हुए मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। हर कोई चकित है कि लोग तीसरी बार भी मोदी सरकार को वापस लाना चाहते हैं। इसमें हमारी माताओं और बहनों का योगदान सबसे ज्यादा है। ओडिशा के गांव-गांव, गली-गली में अब एक ही नारा गूंज रहा है। ओडिशा में पहली बार-डबल इंजन सरकार।

पीएम मोदी ने रैली में आए लोगों से कहा कि आपने 25 साल तक बीजद की सरकार पर भरोसा किया। लेकिन आज लोग इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि इतने सालों में ओडिशा को क्या मिला। आज भी यहां किसान परेशान हैं। युवा दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए जा रहे हैं। आदिवासी क्षेत्र जहां जल जंगल, जमीन है खनिज संपदा है, वहां सबसे ज्यादा बेहाली है। इन्हीं इलाकों से सबसे ज्यादा पलायन होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इतने समृद्ध ओडिशा में जनता इतनी गरीबी में जीने के लिए मजबूर क्यों है। पीएम ने कहा कि मैं सोमनाथ की धरती से जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। लेकिन मैं ओडिशा की गरीबी को देखता हूं तो मुझे तकलीफ होती है। पीएम ने कहा कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत, मेरे ओडिशा को किसने तबाह-बर्बाद किया। किसने इसके युवाओं के सपनों को कुचल डाला। ये बातें बहुत तकलीफ देती है। पीएम ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह है बीजू जनता दल की सरकार जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे से घिरी हुई है। पीएम ने कहा कि मुट्ठी भर भ्रष्टाचारी सीएम आवास पर कब्जा कर के बैठे हैं। बीजद के छोटे-छोटे नेता करोड़ों के मालिक बन गए हैं। पीएम ने कहा कि ओडिशा की बीजद सरकार ने यहां की खनिज संपदा का फायदा लोगों को नहीं मिलने दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में पीएम बनने के बाद मैंनें नई खनन नीति बनाई। इसके तहत ओडिशा को ज्यादा रॉयल्टी मिलती है। हमने नियम बनाया कि खनिज की कमाई का एक हिस्सा यहीं रहे और लोगों के विकास में लगे। हमने ओडिशा को मिनरल फंड के तहत 26 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पीएम ने कहा कि ये पैसे ढेंकनाल में बच्चों के स्कूल, गांव की सड़कों के लिए खर्च होने थे। लेकिन बीजेडी की सरकार ने इसमें भी भ्रष्टाचार किया।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेडी के राज में ओडिशा की न तो संपदा सुरक्षित है और न ही सांस्कृतिक धरोहर। बीजेडी सरकार के कारण जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। बीते 6 साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का अता-पता नहीं है। जब हमारे घर की चाबी खो जाती है तो हम भगवान जगन्नाथ से मदद मांगते हैं और चाबी हमें मिल जाती है। लेकिन यहां 6 साल से रत्न भंडार की चाबी खो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि इसके पीछे बीजेडी सरकार और सीएम को घेरा डाल कर बैठे लोग जिम्मेदार हैं। पूरा ओडिशा जानना चाहते है कि जो जांच हुई थी उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है जो रिपोर्ट ही दबा दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेडी की खामोशी के कारण लोगों का शक गहरा रहा है। पीएम ने कहा कि मैं आज ओडिशा के लोगों को गारंटी देता हूं कि भाजपा की सरकार उस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सबसे बड़ी सेवा उसी समय से शुरू हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा का तेज विकास ओडिशा की मिट्टी की संतान ही कर पाएगी। इसलिए मोदी ने गारंटी दी है कि आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए और भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाएगी। पीएम ने कहा कि मैनें पहले से ही शपथ ग्रहण की तारीख बता दी है। मैं सभी को निमंत्रण देने आया हूं कि 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार का जाना तय है।

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए जो बीजेडी सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती। इस शताब्दी का अब तक पूरा हिस्सा लोग बीजेडी को दे चुके हैं। अब समय आ चुका है कि लोग बीजेडी की ढ़ीली सरकार को छोड़कर भाजपा की सरकार चुने। पीएम मोदी ने कहा कि बीते लंबे समय से ओडिशा में सिंचाईं परियोजनाएं लटकी पड़ी हैं। आपने अगर मोदी को अवसर दिया तो हम इसे पीएम कृषि सिंचाई योजना में लाएंगे। ओडिशा में 8 ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनमें से 5 को मोदी सरकार पूरा कर चुकी है। लेकिन बीजद की सरकार के ज्यादातर प्रोजेक्ट आज भी अधूरे हैं।

पीएम ने कहा कि ओडिशा के किसानों के साथ भी हमेशा से विश्वासघात हुआ है। ओडिशा का किसान साल में धान की एक फसल मुश्किल से उगाता है। लेकिन किसान को 2200 रुपये को घोषित एमएसपी भी उन्हें नहीं मिलता। बीजेडी के नेता धान किसानों को मंडी में लूटते हैं। पीएम ने रैली में आए लोगों से कहा कि आप हर किसान से जाकर मिलें और उन्हें बताए कि अगर यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ की तरह धान का एमएसपी 3100 रुपये होगा। 48 घंटे के अंदर में ही धान का ये पैसे उनके खाते में चला जाएगा। इसके अलावा जो तोलने के बहाने जो कंटनी-छंटनी होती है और किसानों के लूटा जाता है उससे मुक्ति के लिए मंडियों में इलेक्ट्रिक मशीन लगाई जाएगी।

पीएम ने कहा कि बीजेडी सरकार का पहली बार इस तरह कच्चा-चिट्ठा देश के सामने आ रहा है। आदिवासी अधिकारों को लेकर भी ओडिशा की बीजद सरकार लापरवाह है। केंद्र सरकार ने वन-धन योजना शुरू की है। जिसके तहत वन उत्पादों की खरीद एसएसपी पर होती है। ओडिशा में 175 केंद्र खुले हैं। इनमें 80 से ज्यादा वन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होती है। लेकिन बीजद सरकार वन उपज पर एमएसपी नहीं देती। वह यहां आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू नहीं करती जिस कारण आदिवासियों के भूमि अधिकार की समस्या ज्यों की त्यों है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार के कारण माताओं बहनों का घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजते हैं। लेकिन बीजेडी के लोग उसपर अपना चेहरा लगाकर बेच देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ओडिशा की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना शुरू करेंगे जो काफी मददगार होगी।

Continue Reading

Trending