Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर परेश रावल की तीखी आलोचना

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)| प्रसिद्ध अभिनेता व सांसद परेश रावल द्वारा सेना की जीप पर एक पत्थरबाज की जगह लेखिका अरुं धति राय को बांधने का ट्वीट करने के बाद उन्हें ट्विटर पर जबर्दस्त आलोचना का सामना करना पड़ा है।

रावल ने रविवार की रात को ट्वीट किया, सेना की जीप पर एक पत्थरबाज को बांधने की बजाय अरुं धति रॉय को बांधो।

ट्विटर यूजर ने रावल के ट्वीट को ‘आक्रामक’ और ‘हिंसा को उकसावा’ देने वाला बताया।

भाजपा के सांसद व अभिनेता रावल पर हमला करते हुए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, पीडीपी-भाजपा गठबंधन करने वाले व्यक्ति को क्यों न बांधा जाए।

एक अन्य व्यंग्यपूर्ण ट्वीट में राणा अय्यूब ने कहा, और आप उन्हें बस हाशिये पर पड़ा (फ्रिंज) कह रहे हैं? रावल एक वरिष्ठ अभिनेता हैं, गुजरात से सांसद हैं और पद्मश्री हैं। भगवान उनके निर्वाचन क्षेत्र का भला करें।

लेखक व कॉमेडियन सोराभ पंत ने लिखा, मैं अरुं धती क्या कहती हैं या करती हैं, उनमें से कई बातों से असहमत हूं। लेकिन, हिंसा से और अधिक असहमत हूं। शरीर को क्षति पहुंचाने की धमकी देकर आप नैतिक बहस खो देते हैं।

रावल अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता जिया उस सलाम ने कहा कि रावल की एक महिला के बारे में टिप्पणी शर्मनाक है।

आईपीएस अफसर संजीब भट्ट ने लिखा, अगर अरुं धति को सेना की जीप के आगे बांधा जाता है तो मैं अरुं धति के आगे बांधा जाना पसंद करूंगा। कश्मीर पर कही गई उनकी अधिकांश बातों से मैं सहमत हूं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending