Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना और मेरे रिश्ते में कोई दरार नहीं : रंगोली

Published

on

Loading

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री कंगना रानौत की बहन रंगोली ने उन अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके रिश्ते में दरार आई है। उन्होंने कहा कि उनका गर्भवती होना प्रमुख कारण है और इसलिए वह इन दिनों कंगना के साथ ज्यादा नहीं देखी गईं। रंगोली ने कहा कि उनका एक-दूसरे के प्रति प्यार कभी खत्म होने वाला नहीं है। रंगोली ही कंगना के कार्य का प्रबंध करती हैं।

रंगोली ने एक बयान में कहा, मैं कंगना के साथ तब से हूं, जब उसने एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की थी। उसने न केवल मुझे सहयोग दिया, बल्कि हमारा करियर भी बनाया। जब से मैं गर्भवती हुई हूं, मैंने काम से छुट्टी ले ली है। मुझे आराम करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि अक्षित (कंगना के भाई) और कंगना अपनी व्यस्तता के बावजूद दोनों साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं। मीडिया में हमारे बारे में गलत बातें सुनकर बहुत दुखा हुआ। हम अच्छे संस्कारों के साथ बड़े हुए हैं और हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार कभी खत्म नहीं हो सकता। कंगना हमेशा मेरे तरफ रहेगी और मैं अपने काम पर जल्द ही लौटूंगी।

रंगोली ने मीडिया की अफवाहों को लेकर ट्विटर पर भी अपनी बात स्पष्ट की।

उन्होंने ट्वीट किया, मैं इसे आखिरी बार स्पष्ट कर रही हूं कि मैं गर्भवती हूं और मुझे आराम की सलाह दी गई है। इसलिए कंगना के साथ नहीं हूं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending