Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोफिया ने किया अपने रोमांस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोफिया हयात लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटे के सहारे सुर्खिया बटोर रही है। सोफिया हयात ने हाल के दिनों में अपनी शादी की कुछ हॉट फोटो शेयर करके सनसनी फैला दी थी। अब खबर है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ दिखाईं दे रही है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो सोफिया ने कैप्शन में लिखा ये सब किसी अनजान शख्स ने हमसे बंदूक की नोक पर कराया। काइरो में हम दोनों को एक शख्स ने पकड़ लिया था और बंदूक की नोक पर सबके सामने रोमांस करने को कहा। इस वीडियो में सोफिया और उनके पति कंडोम के बारे में बात करने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही सोफिया का ये वीडियो वायरल हो गया।

देखें वीडियो :

बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर एक्ट्रेसस को उनकी फोटोज या न्यूड फोटोशूट्स सोशल मीडिया पर शेयर करके यूजर्स के ट्रोल का निशाना बनना पड़ ही जाता है। और अब इस लिस्ट में मॉडल से नन बन चुकी सोफिया हयात का भी नाम शामिल हो गया है।

दरअसल, सोफिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया है। इंस्टाग्राम पर सोफिया के एक वीडियो के चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

Image result for sofia hayat honeymoon videoदरअसल ‘बिग   बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सोफिया हयात। इन दिनों पति व्लाद स्टैन्श्यू के साथ हनीमून मनाने में बिजी हैं। दोनों मिस्र में अपना हनीमून इन्जॉय कर रहे हैं।

Image result for sofia hayat honeymoon videoहाल ही में सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिसमें वो अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Image result for sofia hayat honeymoon videoसोफिया ने कुछ तस्वीरें तो ऐसी भी शेयर कीं जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ कोजी होकर किस करते भी नजर आ रहे हैं। कभी होटल रूम में तो कभी बीच पर खींची गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

Image result for sofia hayat honeymoon videoसोफिया की इन फोटोज पर यूजर्स काफी भद्दे कमेंट्स कर रहे है कुछ लोग जहां उन्हें गालियां दे रहे है तो वहीँ दूसरी ओर कुछ लोग ‘प्राइवेट लम्हों को यूँ सरे-ए-आम न बेचने की बात तक कर रहे है।

Image result for sofia hayat honeymoon video

मिस्र में हनीमून एंज्वॉय कर रही सोफिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। सोफिया ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि चलिए कंडोम पर बात करते हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending