Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुषमा करेंगी चीनी विदेश मंत्री से बातचीत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीजिंग दौरे पर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। सुषमा रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक में शिरकत करने के लिए 31 जनवरी को चार दिवसीय चीन दौरे पर जा रही हैं। सुषमा चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक करेंगी। वह दूसरे भारत-चीन मीडिया मंच में भी शामिल होंगी।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार बनने के बाद यह इसके मंत्री का पहला चीन दौरा है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सितंबर 2014 में भारत का दौरा किया था।

सुषमा इस दौरे पर सीमा तथा व्यापार के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगी।

वांग ने 2014 में भारत का दौरा किया था, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार से संपर्क बनाना था।

इधर, रूसी विदेश मंत्री सरगई लवरोव दो फरवरी को बीजिंग पहुंचे और रूस-भारत-चीन (आरआईसी) की महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

आरआईसी देश ब्रिक्स और जी-20 के भी सदस्य हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending