Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सुधार प्रक्रिया जारी रहेगी : फ्रांस

Published

on

पेरिस,फ्रांस,प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स,सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी,कांग्रेस,नौकरियों

Loading

पेरिस | फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने शनिवार को आलोचनाओं के बावजूद सरकार के आर्थिक और श्रम सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा रविवार को जारी रपट के मुताबिक, सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी की कांग्रेस के 77वें अधिवेशन में वाल्स ने वृद्धि बढ़ाने और अधिक रोजगार सृजन के लिए सुधारों को अवरुद्ध नहीं करने की प्रतिबद्धता जताई।

वाल्स ने कहा, “बेरोजगारी घटाना राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता है। यह हमारा वादा है, फ्रांसीसी लोग इसी का इंतजार कर रहे हैं और हम इसे पूरा करेंगे। विकास की रफ्तार में कोई बाधा नहीं आएगी। हमें अधिक प्रतिस्पर्धी फ्रांस का निर्माण करना है।” हमारी नीति कंपनियों को नई शक्ति देने की है, क्योंकि इससे वे संपदा का निर्माण करेंगे और रोजगार का सृजन होगा। सरकार प्रशिक्षण में सुधार, भर्ती नियमों को सरल बनाना, सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियों में करोड़ों रुपये लगाने के लिए कंपनियों को 30 अरब यूरो यानी 33 अरब डॉलर मुहैया करा रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending