Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीमाएं बंद नहीं करेगा फ्रांस पर बढ़ाएगा नियंत्रण

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए सिलसिलेवार विस्फोटों और गोलीबारी के बाद फ्रांस ने अपनी सीमाओं पर नियंत्रण बढ़ाने का फैसला किया है। उसने यह स्पष्ट किया है कि सीमाएं बंद नहीं की जाएंगी। पेरिस हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।

एलिसी पैलेस (फ्रांस का राष्ट्रपति भवन) की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति ओलांद ने तत्काल सीमाओं को नियंत्रित करने का फैसला किया है।” एलिसी पैलेस की ओर से यह बयान मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद जारी किया गया।

इससे पहले ओलांद ने शुक्रवार देर रात ही इन हमलों के बाद देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी थी और देश की सीमाएं बंद करने का ऐलान किया था। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आपातकाल तत्काल प्रभाव से देशभर में लागू हो गया है, ताकि आवागमन को नियंत्रित किया जा सके और क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हवाईअड्डे तथा रेलवे स्टेशन खुले रहेंगे और सेवा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending