Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीएम अखिलेश ने फहराया तिरंगा, हर तबके के विकास का दावा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार किसान और आम लोगों की सरकार है। अपने तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने वह हर काम किया है, जिससे समाज के हर तबके को फायदा हो।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत इस साल नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि देने के साथ की। वह प्रदेश के विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा किसानों के लिए काम किया है। इसके अलावा समाज के हर क्षेत्र, चाहे वे छात्र हों या नौजवान, उनके लिए सरकार खड़ी रही है।

उन्होंने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों का ऐसा जाल बिछाएगी, जिससे एक शहर से दूसरे शहर जाना सुगम होगा। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस के अलावा सड़कों की अन्य परियोजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए। अखिलेश ने कहा कि अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़ों को आगे लाने के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया।

अपनी सरकार की उपलब्धि और रोडमैप का खाका खींचते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। फिर वह चाहे छात्र हों या फिर महिलाएं। उन्होंने सरकार की एंबुलेस सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा आने के बाद बहुत से लोगों की दुर्घटना में जान बचाई जा सकी है। इस बात की तस्दीक आंकड़े करते हैं। रोजगार के अवसरों पर अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में मौके पैदा किए हैं। कई विभागों में बंद पड़ी भर्तियां शुरू की गई हैं।

उन्होंने 38 हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग मंज और भी 40 हजार भर्तियां की जाएंगी। इनमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार को महिलाओं, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर तबके का हितैषी बताया। उन्होंने 1090 सेवा का जिक्र करते हुए महिला सुरक्षा पर सरकार का पक्ष रखा। सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस देश को आजादी दिलाने में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया, आज उन्हें नमन तथा उनके संकल्प को पूरा करने का दिन है।

नेशनल

लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है।

मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार पीएम पद शपथ ली है। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार पीएम के रूप में देश की बागडोर संभाल चुके हैं। विदेशी मेहमानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। नेपाल, मोरिशस, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और सेशल्स के राष्ट्र अध्यक्ष समारोह में शामिल हुए।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के अलावा भूटान के राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी को बधाई दी।

Continue Reading

Trending