Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

साले को दबोचकर ले जा रहा था तेंदुआ, जीजा ने भिड़ कर मार भगाया

Published

on

Loading

मध्य प्रदेश के टूरिज्म स्पॉट पचमढ़ी में एक जीजा अपने साले को बचाने के लिए मौत से लड़ गया। साले को तेंदुआ खींच कर ले जा रहा था, लेकिन जीजा ने फुर्ती दिखाते हुए उसके जबड़े पर घूंसे मारे और उसे भगा दिया। इस लड़ाई में युवक के सिर और नाक में चोट आई है। घटना पचमढ़ी के पास नीमघान गांव में हुई। यहां मजदूरी करने वाले जीजा-साला तंबू में सो रहे थे, तब तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को पचमढ़ी ले गई। उसके बाद उसे पिपरिया अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गुरुवार रात करीब 12:15 बजे उनके तंबू में घुसा और हमला कर दिया। दरअसल, जो सड़क पर्यटक स्थल तक जा रहा है, उस पर पुलिया की मरम्मत की जा रही है। यहीं काम करने वाले करीब 7 मजदूर तंबू में ही सो रहे थे।

इन मजदूरों के साथ ही संदीप और उसका 20 साल का साला संजू सो रहे थे। तेंदुआ धीरे से तंबू में आया और संजू को सिर से दबाकर खींचने लगा. संजू चीखा तो संदीप की नींद खुल गई और वह तुरंत तेंदुए से भिड़ गया। संदीप ने बताया कि तेंदुए के जबड़े में संजू फंसा था, तो उसने आव देखा न ताव और उसके जबड़े पर ताबड़तोड़ मुक्के मारने शुरू कर दिए। वह एक हाथ से मुक्के मारता रहा और दूसरे से साले को खींचता रहा।

यह लड़ाई करीब 40 सेकंड तक चली. इसके बाद तेंदुआ शिकार छोड़कर भाग गया। बताया जाता है कि युवक के गले में जानवर के पंजे और खरोंच के निशान हैं। उसकी नाक पर भी गंभीर चोट है। हालांकि, युवक खतरे से बाहर है और उसकी हालत ठीक है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending