Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

साथ होना ही प्यार है : हेमा

Published

on

मुंबई, बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल,अभिनेत्री हेमा मालिनी,अभिनेता धर्मेद्र,सीता और गीता,शोले

Loading

मुंबई | बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेद्र शनिवार को शादी की सालगिरह मना रहे हैं। हेमा ने इस अवसर पर कहा कि प्यार का मतलब साथ होना है।

हेमा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “शुभ प्रभात। धरम जी (धर्मेद्र) और मैंने लंबे समय बाद शादी की सालगिरह की पूर्वसंध्या एक दूसरे के साथ आराम फरमाते हुए बिताई। साथ वक्त बिताना ही प्यार है।” उन्होंने आगे लिखा, “आज (शनिवार) हमारी शादी की सालगिरह है।” हेमा और धर्मेद्र ने ‘सीता और गीता’, ‘शोले’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में साथ काम करने के बाद 1980 में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी दोनों कलाकार ‘अलीबाबा और 40 चोर’, ‘बगावत’, ‘सम्राट’ और ‘रजिया सुल्तान’ में साथ नजर आए थे।

हेमा ने ट्विटर पर दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें धर्मेद्र और वह केक से घिरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “यह तस्वीरें खास आपके लिए।” हेमा और धर्मेद्र की दो बेटियों एशा और आहना की भी शादी हो चुकी है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending