Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सांप्रदायिकता के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राज्यसभा में सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं के मुद्दे को उठाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में नन के साथ दुष्कर्म और हरियाणा में गिरजाघर पर हमले का जिक्र किया। इस पर सरकार ने कहा कि वह सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा ने कहा कि देश में कट्टरपंथी आक्रामक होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बेहद दुख व पीड़ा के साथ मैं यह मुद्दा उठा रहा हूं। पश्चिम बंगाल में एक नन के साथ दुष्कर्म हुआ.. और हरियाणा में एक गिरजाघर पर हमला किया गया। ईसाइयों और अन्य समुदायों पर हमलों में वृद्धि हुई है।” डी. राजा ने कहा, “दक्षिणपंथी कट्टरपंथी ताकतें आक्रामक हो गई हैं। यदि भारत की धर्मनिरपेक्षता को आघात पहुंचाया जाता है, तो इस देश का क्या होगा?”

अन्य सांसदों ने भी डी. राजा का समर्थन किया। इसके बाद जवाब देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित राज्य सरकारों को कड़ा कदम उठाना चाहिए। नकवी ने कहा, “मुद्दा महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार देश में एकता एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम धार्मिक स्वतंत्रता पर हमले करने वाली घटनाओं के खिलाफ हैं। राज्य सरकारों को कड़ा कदम उठाना चाहिए।”

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending