Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान, माधवन के मुरीद हैं दीपक

Published

on

नई दिल्‍ली,हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स',अभिनेता दीपक डोबरियाल,अभिनेता सलमान खान ,आर. माधवन

Loading

नई दिल्‍ली| हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले अभिनेता दीपक डोबरियाल फिल्मों में चरित्र अभिनेताओं की राह आसान बनाने का श्रेय अभिनेता सलमान खान और आर. माधवन को देते हैं। दीपक ने बताया, “यहां दो ही लोग हैं, जो अपने सहकलाकार को महत्व देते हैं-सलमान खान और आर. माधवन। उनके ही कारण आज बढ़िया अभिनय करने वाले कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में लंबी भूमिकाएं दी जाने लगी हैं। वे हमेशा अच्छे अभिनेताओं को ज्यादा से ज्यादा दृश्य देने पर जोर देते हैं।”

निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में नायक (माधवन) के जिगरी दोस्त पप्पी सिंह की भूमिका में दीपक को काफी सराहा गया। दीपक ने कहा, “फिल्म में पप्पी सिंह के किरदार को शानदार बनाने में माधवन की बड़ी भूमिका है।” दीपक जल्द ही सलमान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपक ने कहा कि सूरज बाड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी उनकी हास्य भूमिका है, लेकिन यह ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ से अलग है।

 

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending