Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान ने प्रशंसकों का शुक्रिया किया

Published

on

मुंबई,बंबई उच्च न्यायालय,हिट एंड रन मामले,बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान,माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर,धन्यवाद, मेहरबानी, शुक्रिया,वांटेड

Loading

मुंबई | बंबई उच्च न्यायालय से 2002 के हिट एंड रन मामले में मिली पांच साल कैद की सजा स्थगित होने और जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, “मेरे लिए दुआ करने वाले और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, मेहरबानी, शुक्रिया।”

सलमान की बहन अर्पिता ने भी अपने भाई के निरंतर समर्थन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा, “आप के प्यार, सहयोग और दुआओं के बिना यह संभव नहीं होता। तह-ए-दिल से आपका शुक्रिया।” शुक्रवार को सजा स्थगित होने के कुछ ही घंटों बाद सलमान के ब्रांद्रा स्थित निवास के बाहर उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सलमान सफेद शर्ट पहने अपने घर की बालकनी पर आए और अपने प्रशंसकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। सलमान के साथ उनके पिता सलीम, मां सलमा, भाई अरबाज और बहन अर्पिता भी मौजूद थीं। बुधवार को सजा सुनाए जाने बाद सलमान की मां सलमा बीमार हो गई थीं।

सलमान को सितंबर, 2002 में उनकी टोयोटा लैंड कूजर कार से हुई दुर्घटना में गैरइरादतन हत्या, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का दोषी ठहाया गया था। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। सलमान तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के भी दोषी हैं। ‘वांटेड’ अभिनेता सलमान पर 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान एक काले हिरण का शिकार करने के अपराध में राजस्थान की एक अदालत में भी एक मुकदमा चल रहा है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending