मनोरंजन वीडियो
सलमान ने दिखाया कपिल को ठेंगा… !!!
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन जोरो शोरो से शुरू कर दिया हैं। उन्होंने पहले ‘इंडिया बनेगा मंच’ और ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के साथ फिल्म के प्रमोशन का श्री गणेश कर दिया। इनदिनों सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कादी समय दे रहे है। सोर्सेज से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान कपिल शर्मा को छोड़ सुनील ग्रोवर के शो में शिरकत करने जा रहे है। सलमान खान ने सुनील ग्रोवर की टीम के साथ अपने कीमतों दो घंटे देने का फैसला किया है। इस शो में सुनील के साथ अली असगर और सुघंधा मिश्रा होने वाले है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने इसका प्रोमो शूट किया है। सुनील इस प्रोमो शूट का हिस्सा नहीं थे क्योंकि वो अपने लाइव शो के लिए ट्रेवल कर रहे थे। यह शो तक़रीबन दो घंटे का होने वाला है। कपिल के शो से अलविदा कह चुके बाकी स्टार्स सुनील के इस शो का हिस्सा रहने वाले है।
उत्तराखंड
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते युवक ने जीता दिल, देखिये वीडियो
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मज़बूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की सड़क पर आधी रात कंधे पर बैग टांगते हुए बिना किसी की परवाह किये दौड़े जा रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवक के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।
कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया। और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है।
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे। जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे।
युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है, और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है।
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। प्रदीप के जज्बे को देख हैरान रह जाते हैं। ये वीडियो पूरे पहाड़ में जमकर शेयर हो रहा है। जिस पर पहाड़ के लोग प्रदीप के जज़्बे को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे सेना के प्रति लगन और मेहनत से जोड़ रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल11 hours ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
नेशनल2 days ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल3 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन3 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा
-
नेशनल2 days ago
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान