Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान नहीं करेंगे बौने का किरदार : राय

Published

on

मुंबई,फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय,सुपरस्टार सलमान खान,तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स,रांझणा

Loading

मुंबई | फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी अगली फिल्म में बौने की भूमिका करने से मना कर दिया है, लेकिन यह फिल्म जगत में एक सामान्य बात है। आनंद ने मंगलवार रात ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी के जश्न में आयोजित पार्टी में इस बात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “आप एक ऐसे पेशे में हैं, जिसमें आप कहानी सुनाते हैं, फिल्मों पर काम करते हैं, पटकथा पर काम करते हैं, अभिनेताओं के पास जाते हैं, कभी उन्हें कहानी पसंद आती है, कभी नहीं आती। यह इस पेशे की सामान्य बात है।” महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले आनंद ने 2011 में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ बनाई थी, जो काफी पसंद की गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रांझणा’ से भी दर्शकों का दिल जीता और अब वह अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending