Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सरनेम को लेकर ट्रोल हुई मानुषी, यूजर ने लिखा- चिल्लर जीती, नोटबंदी फेल

Published

on

Loading

मुंबई| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के महानायक और हरियाणा से संबंध रखने वाली कई हस्तियों से लेकर अमिताभ बच्चन समेत कई लोग जहां मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की मानुषी छिल्लर को बधाइयां दे रहे है।

Related image

तो वहीँ कुछ लोग अपनी छोटी मानसिकता को प्रदर्शित करते हुए सोशल मीडिया पर उनके सरनेम पर भद्दी फब्तियां कसने से भी बाज नहीं आ रहे है।

Image result for manushi chillar photos

जी हां दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी फोटोज पर ‘छिल्लर’ हटा कर ‘चिल्लर’ शब्द का यूज किया है और इससे कई जोक्स भी बनाएं है।

Related image

जहां एक यूजर ने 20 वर्षीय मानुषी का मजाक बनाते हुए लिखा- मोदी ने नोट बंद किए और ‘चिल्लर’ जीत गई।

Image result for manushi chillar photos

अरविंद केजरीवाल के नाम से फेक ट्विटर हैंडल चला रहे एक यूजर ने लिखा- मानुषी चिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का ताज मिला है। चिल्लर की जीत बताती है कि नोटबंदी फेल हुई है। पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Image result for manushi chillar photos

अमन नाम के एक यूजर ने लिखा- मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है और करण जौहर ने अपने असिस्टेंट से कहा- उससे अभी संपर्क करो और कहो कि मैं उसके साथ अगली दो फिल्में साइन करना चाहता हूं। गीता नाम की एक यूजर ने लिखा- नरेंद्र मोदी चिल्लर के पसंदीदा राजनेता हैं।

Image result for manushi chillar photos

रॉय नाम के यूजर ने लिखा- कांग्रेस के लिए यह जलने का समय है क्योंकि 14 साल पहले जब भाजपा सत्ता में थी तब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी और अब जब फिर से भाजपा साशन में है तो मानुषी ने यह खिताब जीता है। यही तो अच्छे दिन हैं।

Image result for manushi chillar photos

हरियाणा में 1997 में एक डॉक्टर परिवार में जन्मी मानुषी ने शनिवार को चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

Related image

बता दें कि, भारत में लैगिंक अनुपात के मामले में इस राज्य (हरियाणा) की स्थिति सबसे अधिक खराब है।

Related image

भारतीय खिलाड़ी दीपा मलिक ने लिखा, खूबसूरती, बुद्धिमानी, खेल आप जिस क्षेत्र की भी बात करें, उसमें हरियाणा की लड़कियां खुद को साबित कर रही हैं। एक और जीत ने भारत की महिमा बढ़ाई। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर आपने धमाल मचा दिया..बधाई।

Related image

फिलहाल, खुद को साबित करने वाली मानुषी के व्यक्तित्व पर ऐसे फेक और फिजूल कमेंट्स का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि सिर्फ मानुषी या उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को उनपर गर्व है

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending