Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सरकार 25 दिसंबर से 100 दिनों का सुशासन अभियान चलाएगी

Published

on

Loading

M.Venkaiah Naidu addresses newsmenनई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार ‘सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव’ के मंत्र के साथ देश में रूपांतरणीय बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन को भारत सरकार के कैलेंडर 2017 में दर्शाया गया है। इस कैलेंडर की थीम यह है- मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने भारत सरकार का कैलेंडर 2017 जारी करने के अवसर पर भारत में प्रेस संबंधी रिपोर्ट 2015-16 भी जारी की, जिसे भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक ने तैयार की है। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नायडू ने यह भी घोषणा की कि सरकार इस साल 25 दिसम्बर से सुशासन की थीम पर देश भर में 100 दिनों का एक अभियान चलाएगी। इस दौरान मंत्रीगण एवं सांसद देश भर की यात्रा कर सरकार के उन महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालेंगे जो पिछले ढाई वर्षो में उठाए गए हैं। सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार वितरण प्रणालियों की बेहतरी के लिए प्रयासरत है और इसके साथ ही डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने तथा सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

नायडू ने कहा कि प्रिंट मीडिया क्षेत्र में बदलते आयामों के मद्देनजर नीतियों को अद्यतन करने की जरूरत के परिणामस्वरूप आरएनआई के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित किया गया है, ताकि देश में प्रकाशनों की अद्यतन सूची को बनाए रखा जा सके। इस तंत्र के विकसित होने से अवैध प्रकाशनों को समाप्त करने में भी मदद मिली, जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अड़चन साबित हो सकते हैं।

नई प्रिंट विज्ञापन नीति की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि डीएवीपी में समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पैनल के लिए सकुर्लेशन सत्यापन प्रक्रिया की व्यवस्था इसमें की गई है। इस प्रक्रिया में आरएनआई द्वारा प्रमाणन शामिल है, बशर्ते कि सकुर्लेशन प्रति प्रकाशन दिवस पर 45,000 प्रतियों से अधिक हो जाए।

मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रिंट उद्योग ने पिछले वर्ष के मुकाबले 5.13 प्रतिशत की स्थिर दर से अपनी विकास गाथा को बरकरार रखा। वर्ष 2015-16 के दौरान कुल मिलाकर 5,423 नये प्रकाशनों का पंजीकरण कराया गया और पंजीकृत प्रकाशनों की कुल संख्या 31 मार्च, 2016 को 1,10,851 दर्ज की गई।

सकुर्लेशन वार ब्यौरा देते हुए नायडू ने कहा कि हिंदी प्रकाशनों ने प्रति प्रकाशन दिवस पर 31,44,55,106 प्रतियों के साथ अपनी अगुवाई का क्रम जारी रखा। इसके बाद प्रति प्रकाशन दिवस पर 6,54,13,443 प्रतियों के साथ अंग्रेजी प्रकाशनों और 5,17,75,006 प्रतियों के साथ उर्दू प्रकाशनों का स्थान रहा।

इससे पहले नायडू ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर 2017 एप भी लांच किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर एप को गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। भारत सरकार के कैलेंडर में हर महीने एक विभिन्न थीम के साथ सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं पहलों को दशार्या गया है। इसका ब्योरा नीचे दिया गया है:

* जनवरी : युवाओं के नेतृत्व में विकास के लिए स्किलिंग इंडिया

* फरवरी : गरीबों का सशक्तिकरण

* मार्च : सशक्त नारी, सशक्त भारत

* अप्रैल : बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए अत्याधुनिक भारत

* मई : एमएसएमई : भारत की आर्थिक रीढ़

* जून : किसान: हमारे देश के पालनकर्ता

* जुलाई : ग्रामीण विद्युतीकरण : हर घर को रोशन करना

* अगस्त : सशस्त्र बल: राष्ट्र के गौरव

* सितम्बर : कैशलेस लेन-देन

* अक्टूबर : स्वच्छ भारत: स्वच्छता पर नया जोश

* नवम्बर : भ्रष्टाचार मुक्त गवर्नेंस

* दिसम्बर : सुगम्य भारत

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending