Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा से निष्कासन के बाद मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश

Published

on

Loading

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, सपा, मुलायम सिंह यादव

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाले जाने के बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष व पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। वह उप्र सरकार में मंत्री आजम खां के साथ सपा अध्यक्ष से मिलने गए। आजम पिता-पुत्र दोनों के करीबी बताए जाते हैं। इससे पहले 5, कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अखिलेश ने समर्थक विधायकों व मंत्रियों की बैठक बुलाई। बताया जाता है कि अखिलेश ने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीतकर वह नेताजी को तोहफा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘पार्टी से अलग हुआ हूं, पिता से नहीं।’ मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में अहमद हसन, शाहिद मंजूर, ब्रह्म शंकर त्रिपाठी, अरुणा कोरी, पंडित सिंह, शिवकांत, अवधेश प्रसाद, कमाल अख्तर, जियाऊद्दीन रिजवी, फरीद महफूज, इकबाल महमूद जैसे मुलायम के करीबी मंत्री भी मौजूद थे। सांसद धर्मेद्र यादव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 160 से ज्यादा विधायक व 25 मंत्री पहुंचे। रामगोपाल यादव भी इसमें पहुंचे।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending