Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शांति अभियानों के प्रति संकल्प का स्वागत किया

Published

on

संयुक्त राष्ट्र

Loading

संयुक्त राष्ट्रसंयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गुरुवार को शांति अभियानों की तेजी से क्रियान्वयन पर चीन जैसे देशों द्वारा लिए गए संकल्प का स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों पर केंद्रित रक्षामंत्रालय स्तरीय बैठक गुरुवार को लंदन में आयोजित की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की 4,000 सैनिकों की एक ‘वैनगार्ड ब्रिगेड’ की स्थापना के पहल के समर्थन में चीन ने 60 दिनों के भीतर द्वितीय स्तर की जरूरत को पूरा करने के लिए 8,000 सैनिकों की तैनाती की पेशकश रखी।

यह बैठक में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की योजना में सुधार करने के लिए और पिछले साल के शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने की उम्मीद से की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending