Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र के हालिया प्रतिबंध उकसाने वाले : उत्तर कोरिया

Published

on

Loading

सियोल, 13 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर कोरिया ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्योंगयांग पर लगाए प्रतिबंधों को गंभीर रूप से उत्तेजक और आर्थिक नाकेबंदी करार दिया है।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि नए प्रतिबंध गंभीर रूप से उत्तेजक हैं, जिनका उद्देश्य देश को आत्मरक्षा के अपने वैध अधिकार से वंचित करना और आर्थिक नाकेबंदी कर देश और उसके लोगों को चोट पहुंचाना है।

समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ द्वारा प्रकाशित बयान में स्पष्ट रूप से इन प्रतिबंधों को खारिज करते हुए कहा गया कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम के उत्तर कोरिया के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और इस लड़ाई के खत्म न होने तक इसमें कोई नरमी नहीं दिखाएंगे।

बयान में यह भी कहा गया है कि वह देश की सार्वभौमिकता और अस्तित्व के अधिकार की सुरक्षा के लिए अपनी ताकत बढ़ाने का दोगुना प्रयास करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लगातार परमाणु परीक्षणों के खिलाफ सोमवार को सर्वसम्मति से उत्तरी कोरिया की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है, जिसमें प्योंगयांग के पेट्रोलियम के आयात को सीमित करना और इसके वस्त्र निर्यात पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending