Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ पर नीली रोशनी से जगमगाएगी दुनिया

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र। 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से लेकर मिस्र के पिरामिड सहित विश्व के 200 से अधिक मशहूर ऐतिहासिक स्थल नीली रोशनी से जगमगाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के संचार एवं सार्वजनिक सूचना की अंडर महासचिव क्रिस्टिना गैलाच ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “संयुक्त राष्ट्र के विश्व को नीले रंग में रंगों अभियान के तहत दुनिया के 60 से अधिक देश अपने करीब 200 ऐतिहासिक स्थलों को नीली रोशनी से जगमग करने को राजी हो गए हैं।

गैलाच ने कहा कि उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यह लाइट शो यूएन के ‘सुदृढ़ संयुक्त राष्ट्र, बेहतर विश्व’ विषय पर रोशनी डालेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए आयोजकों से इस कार्यक्रम को जितना हो सके ऊर्जावान बनाने को कहा गया है।

गैलाच ने कहा, “हमने स्थानीय प्रशासन और अन्य से लाइट शो के लिए कम से कम बिजली की खपत के इस्तेमाल का आग्रह किया है।”

नीले रंग में अपनी छटा बिखेरने वाले अन्य ऐतिहासिक स्थलों में ब्राजील की क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा, रूस का हर्मिटेज संग्रहालय, जॉर्डन का प्राचीन पेट्रा शहर और पीसा का लीनिंग टावर शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक रंग नीला है। संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों को अनाधिकारिक रूप से ‘ब्लू हेलमेट’ और ‘ब्लू बेरेट’ कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के झंडे में भी नीला रंग है।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर को हुई थी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending