Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका भूस्खलन में 91 की मौत

Published

on

Loading

कोलंबो, 27 मई (आईएएनएस)| श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेस मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, विदेश मंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए आपातकाल रिस्पांस इकाई को सक्रिय कर दिया है।

बयान के मुताबिक, मंत्रालय ने इस संदर्भ में आपदा प्रबंधन मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एडवाइजरी समूह (आईएनएसएआरएजी) और पड़ोसी देशों से मदद की अपील की है।

आपदा प्रबंधन केंद्र का कहना है कि शुक्रवार शाम तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है जबकि 110 लापता हैं, वहीं 52,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने की चेतावनी दी है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending