अन्तर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने महिलाओं को शराब बेचने पर से प्रतिबंध हटाया
कोलंबो, 11 जनवरी (आईएएनएस)| श्रीलंका ने महिलाओं को शराब बेचने और शराब बनाने वाली जगहों व दुकानों में महिलाओं के काम करने पर से प्रतिबंध हटा दिया है। श्रीलंका के मास मीडिया व वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने प्रतिबंध को हटाने के लिए उत्पाद शुल्क अध्यादेश के तहत एक उत्पाद शुल्क अधिसूचना पत्र पर हस्ताक्षर किए।
1950 के दशक की शुरुआत में श्रीलंका द्वारा पारित कानून के मुताबिक, महिलाओं को किसी प्रकार की शराब नहीं बेचा जा सकती थी और उन्हें शराब कारखानों और शराब की खुदरा दुकानों में काम करने की इजाजत नहीं थी।
नए कानून के तहत, महिलाओं को अब न तो ऐसी जगहों पर कार्य करने के लिए और न ही शराब पीने (लाइसेंसधारीपरिसरों में) के लिए आबकारी आयुक्त से मंजूरी लेने की जरूरत होगी।
अन्तर्राष्ट्रीय
कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय
कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।
इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
नेशनल24 hours ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’