Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रीनगर में पुलिस और व्यापारियों के बीच झड़प

Published

on

India Kashmir Protest

Loading

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को पुलिस और व्यापारियों के बीच झड़प हुई। व्यापारियों ने पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के कारण उन्हें हुई क्षति की भरपाई करने में सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए सचिवालय की ओर रैली निकाली। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी व्यापारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने व्यापारियों को बादशाह चौक के पास रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस और पथराव कर रहे युवाओं में संघर्ष शुरू हो गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। कश्मीर ट्रेडर्स और मैन्यूफैक्चर्स संघ (केटीएमएफ) और अन्य व्यापारिक संगठनों ने मंगलवार को हड़ताल का आह्वान किया था। उन्होंने यह आह्वान जम्मू एवं कश्मीर सरकार की ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थित सचिवालय के खुलने पर अपना विरोध जताने के लिए किया था।

केटीएमएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने कहा कि सितंबर माह में आई बाढ़ के बाद आठ माह बीत चुके हैं। लेकिन हमारे नुकसान की भरपाई करने में राज्य और केंद्र दोनों सरकारें विफल रही हैं। उन्होंने कहा, “विभिन्न बैठकों के बावजूद सरकार हमारे पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल रही है। हमें केवल खोखले आश्वासन दिए गए।” व्यापारियों ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारें व्यापारियों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती हैं।

एक व्यापारी ने कहा कि हम भिखारी नहीं हैं। बाढ़ आने तक हम सबसे ज्यादा कर चुकाने वाले लोगों में शामिल थे। जब तक हममें से हर किसी का सम्मानजनक तरीके से पुनर्वास नहीं किया जाता हम अपने उद्देश्य की लड़ाई जारी रखेंगे।

बाढ़ प्रभावित व्यापारी समुदाय ने 30,000 करोड़ रुपये के घाटे का आंकलन किया है। केटीएमएफ ने कहा कि 2014 में आई बाढ़ में 65,000 से अधिक व्यापारी प्रभावित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending