Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शाह के साथ बहस को तैयार : केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किरण बेदी की जगह पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। आप का घोषणा-पत्र जारी करने के दौरान एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, “यदि भाजपा किरण बेदी के स्थान पर अमित शाह को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर देती है तो मैं उनसे चर्चा के लिए तैयार हूं।”

गौरतलब है कि केजरीवाल ने किरण को सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी थी। किरण ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी, लेकिन कहा था कि वह उनसे विधानसभा में बहस करेंगी, चुनाव प्रचार के दौरान नहीं।

केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि किरण कृष्णानगर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सात फरवरी को मतदान होना है, जबकि मतगणना 10 फरवरी को होगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending