Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वेस्‍ट यूपी में 5 महिलाओं की चोटी काटी, दहशत ने पसारे पांव

Published

on

वेस्टं यूपी, चोटी काटी, दहशत, बुलंदशहर, सहारनपुर

Loading

सहारनपुर। वेस्‍ट यूपी में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वजह से दहशत भी बढ़ती ही जा रही है।

दिल्‍ली, एनसीआर, बिजनौर और हापुड़ के बाद अब चोटी काटे जाने के मामले बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों में भी सामने आए हैं।

हापुड़ में चोटी-काटे जाने के इरादे से मां-बेटी पर कथित हमले का मामला भी सामने आया है। शहर से देहात तक तेजी से फैल रही अफवाहों से पुलिस भी परेशान हैं। पुलिस अधिकारी जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।

बुलंदशहर जिले में छात्रा समेत चार महिलाओं की चोटी कटने से लोग सहमे हुए हैं। नरसैना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में देर रात दो महिलाओं की रहस्यमय हालत में चोटी कट गईं।

सिकंदराबाद इलाके में सलेमपुर जाट गांव की एक महिला के साथ भी ऐसा हुआ। वह बेहोश मिली। खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा के बाल कट गए।

उधर, सहारनपुर में रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव नौरंगपुर में रात को सोते समय महिला की चोटी काट
ली गई।

गुरुवार रात नौरंगपुर निवासी अमन की पत्नी भारती आंगन में सो रही थी। दरवाजा भी अंदर से बंद था। सुबह नींद से जागी तो उसके कटे बाल चारपाई पर ही पड़े थे।

गांव में खबर फैली तो हर कोई दहशत में आ गया। यह बात आग की तरफ फैल गई। बाल कटने की इन घटनाओं से पुलिस के अधिकारी भी हलकान है। वह भी कुछ समझ नहीं पा रही है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending