Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला : मदुरो की संविधान संशोधन योजना को बहुमत ने खारिज किया

Published

on

Loading

काराकस, 17 जुलाई (आईएएनएस)| वेनेजुएला में मतदाताओं के एक विशाल बहुमत (98.4 प्रतिशत) ने विपक्ष समर्थित जनमत संग्रह में देश के संविधान में संशोधन करने के लिए राष्ट्रीय संविधान सभा बनाने के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा समर्थित न होने के बावजूद रविवार को हुए इस अनाधिकृत जनमत संग्रह में वेनेजुएला के कुल 71,86,170 लोगों ने हिस्सा लिया।

जनमत संग्रह में वेनेजुएला के लोगों से तीन सवालों के जवाब में ‘हां’ या ‘ना’ में प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

उनसे पूछा गया था कि क्या वह राष्ट्रपति निकोलस मदुरो द्वारा प्रस्तावित नई संविधान सभा को स्वीकृति देते हैं। क्या वे चाहते हैं कि सशस्त्र बल 1999 के संविधान की रक्षा करें और क्या वह राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन और नए चुनाव चाहते हैं।

इसके जवाब में 98.5 प्रतिशत लोगों ने विपक्ष-नियंत्रित नेशनल असेंबली के फैसले के तहत सशस्त्र बलों द्वारा संविधान की सुरक्षा के पक्ष में मतदान किया।

करीब 98.3 प्रतिशत (63,84,607) लोगों ने सार्वजनिक शक्तियों के नवीकरण और स्वतंत्र व पारदर्शी चुनाव का समर्थन किया।

हालांकि विपक्ष द्वारा प्राप्त यह आंकड़ा 2013 के राष्ट्रपति चुनावों में मदुरो द्वारा प्राप्त 75,87,579 मतों से कम है। इस चुनाव में उन्होंने विपक्षी नेता हेनरिक कैप्रिल्स को दो प्रतिशत से कम मत से हराया था।

राष्ट्रपति निकोलस मदुरो द्वारा संविधान में सुधार के लिए संविधान सभा के निर्वाचन की अप्रैल माह में पहल करने के बाद तीन महीने से जारी विरोध प्रदर्शन में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending