Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विश्व कप : एबी का ‘दूसरा सबसे तेज’ शतक, द. अफ्रीका ने बनाए 408 रन

Published

on

अब्राहम-डिविलियर्स,विश्व-कप,दक्षिण-अफ्रीका,बल्लेबाजी,फाफ-दू-प्लेसिस,फहरान-बेहरादीन,सचिन-तेंदुलकर

Loading

सिडनी | कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 162) के विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 409 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 408 रन बनाए। यह विश्व कप में उसका सर्वोच्च स्कोर है जबकि विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकार्ड भारत के नाम है, जिसने 2007 में बरमुडा के खिलाफ पांच विकेट पर 413 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए डिविलियर्स के अलावा तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। हाशिम अमला ने 65, फाफ दू प्लेसिस ने 62 और रिली रोसू ने 61 रनों का योगदान दिया। डेविड मिलर ने भी 20 रनों की तेज पारी खेली। डिविलियर्स ने विश्व कप में अपना चौथा शतक लगाया। उन्होंने 52 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज और द. अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक है। विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकार्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन के नाम है, जिन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था। डिविलियर्स विश्व कप में चार या उससे अधिक शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे अधिक शतक भारत के सचिन तेंदुलकर (6) के नाम हैं। रिकी पोंटिंग ने पांच शतक लगाए हैं जबकि डिविलियर्स, सौरव गांगुली, मार्क वॉ और माहेला जयवर्दने ने अब तक चार-चार शतक लगाए हैं। बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 18 रन के कुल योग पर ही क्विंटन दे कॉक (12) का विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद प्लेसिस और अमला ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़कर स्थिति को सम्भालने का काम किया। प्लेसिस 70 गेंदों पर तीन चौके लगाने के बाद 127 के कुल योग पर आउट हुए।

दो गेंद के अंतराल के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अमला का भी विकेट गंवा दिया। क्रिस गेल ने प्लेसिस और अमला को एक ही ओवर में आउट करके बड़ा झटका दिया। अमला ने 88 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। अमला की विदाई के बाद रोसू और एबी ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 134 रन जुटाए। यह साझेदारी सिर्फ 12.3 ओवरों का नतीजा रही और इस दौरान 10.72 के औसत से रन बने। रोसू 39 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाकर 280 के कुल योग पर आउट हुए। इसके बाद डेविड मिलर ने कप्तान का अच्छा साथ दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मिलर को 328 के कुल योग पर आंद्रे रसेल ने आउट किया।

मिलर की विदाई के बाद एबी और फहरान बेहरादीन (नाबाद 10) ने 20 गेंदों पर 80 की साझेदारी करते हुए स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। डिविलियर्स ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज 150 रन बनाए। डिविलियर्स ने 66 गेंदों का सामना कर 17 चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 150 रन पूरे किए। डिविलियर्स ने अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत योग हासिल किया। वेस्टइंडीज का यह चौथा मुकाबला है। उसने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। अपने पहले ही मैच में आयरलैंड के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने वाली कैरेबियाई टीम ने दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया और फिर से जिम्बाब्वे पर जीत हासिल की।

कैरेबियाई टीम पूल-बी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के भी चार अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पहले स्थान पर है। द. अफ्रीकी टीम तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके पास दो अंक हैं। द. अफ्रीका ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। उसने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को हराया था लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे भारत के हाथों 130 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending