Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वाराणसी में मोदी के प्रिय रसोइये का निधन

Published

on

Loading

वाराणसी, 5 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में सबसे पसंदीदा बावर्ची प्रदीप कुमार मल्होत्रा का शुक्रवार को यहां ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, जब भी मोदी अपने संसदीय क्षेत्र आते थे और डीजल लाकोमोटिव वर्क्स गेस्ट हाउस में ठहरते थे, उन्हें मल्होत्रा के हाथों का पकाया भोजन दिया जाता था।

ऐसा कहा जाता है कि प्रधानमंत्री, मल्होत्रा के बनाए व्यंजनों को पसंद करते थे। वह उनके हाथ की बनी अदरक वाली चाय से लेकर गुजराती व्यंजन, सूप सलाद और काशी के प्रसिद्ध व्यंजन जैसे बेदाई, सब्जी और बनारसी रस मलाई का लुत्फ उठाते थे।

मल्होत्रा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे लेकिन अपने पिता के स्थानांतरण के बाद उन्होंने 1963 में वाराणसी में अपना घर बना लिया।

एक अधिकारी ने बताया, उन्हें पहले 1966 में कैंटीन मैनेजर बनाया गया और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले वीवीआईपी लोगों के वह जल्द ही पसंदीदा बावर्ची बन गए। वह वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त हो गए लेकिन उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए उनकी सेवा को बढ़ा दिया गया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending