Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वायुसेना के हेलीकॉप्टर की अमरोहा में इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,अमरोहा,इंडियन एयरफोर्स,हेलीकॉप्टर,गाजियाबाद,मशक्कत

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गुरुवार को दोपहर में इंडियन एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई गई है। यह हेलीकॉप्टर बरेली से गाजियाबाद के हिंडन जा रहा था। पुलिस के अनुसार, अमरोहा के थाना आदमपुर के छपना गांव में दिन में करीब एक बजे इंडियन एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर की कुछ तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह हेलीकॉप्टर बरेली से गाजियाबाद हिंडन जा रहा था। इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं।

हेलीकॉप्टर संख्या जेट आई 834 में स्वैड्रन लीडर एम. विघ्नेश के साथ फ्लाइंग लीडर अजय सिंह डेनियल व एलएसी रियु सूदन सवार थे। कंट्रोल को सूचना दे दी गई है। गांव में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वहां पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending