Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वरुण को 28वें जन्मदिन पर बॉलीवुड से बधाइयां

Published

on

मुंबई,अभिनेता-वरुण-धवन,करन-जौहर,अर्जुन-कपूर,श्रद्धा-कपूर

Loading

मुंबई | अभिनेता वरुण धवन शुक्रवार को 28 साल के हो गए। करन जौहर, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए साल जबर्दस्त होने की कामना की।

करण जौहर : जन्मदिन की बधाई हो वरुण धवन। बढ़ो, खोजो और चाहो। साल गिनना। मेरी ओर से प्यार। हमेशा।

अर्जुन कपूर : आज मेरे पहले फिल्म निर्देशक वरुण धवन का जन्मदिन है। मुबारक हो बाम्बे का ब्रह्म बुल। 1987 से फिल्मी रहे हो।

रितेश देशमुख : जन्मदिन की बधाई हो मेरे दोस्त। साल जबर्दस्त रहे।

श्रद्धा कपूर : मेरे नेक दिल दोस्त को जन्मदिन की बधाई हो। मेरा यह दोस्त कभी भी हर जगह सकारात्मकता व प्यार का प्रसार करना नहीं भूलता।

नरगिस फाखरी : मेरे पसंदीदा वरुण धवन को जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपके लिए सर्वाधिक खुशहाल और ऐसे ही कई और जन्मदिन की कामना करती हूं। ईश्वर करें आप जितने बाहर से खूबसूरत हैं, भीतर से भी उतने ही सुंदर बने रहें

मिलाप जवेरी : ‘हीरो’ शीनू उर्फ वरुण धवन को जन्मदिन की बधाई। तू सच में एबीसीडी है! मतलब ‘अमेजिंग बिंदास कूल डूड’ है। साल जबर्दस्त रहे यार!

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending