Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोग दिल खोल कर दे रहे सपा को वोट : अखिलेश

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण, 12 जिलों की 69 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव, सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग

akhilesh-yadav

लखनऊ /सैफई| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने भरोसा जताया कि उप्र में सपा और कांग्रेस गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। सैफई में मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र की खुशहाली और तरक्की के लिए मतदान किया है। उप्र में सपा की सरकार बने, इसके लिए सभी लोग दिल खोलकर मतदान कर रहे हैं। पहले चरण से लेकर अभी तक साइकिल लगातार आगे बढ रही है।

उन्होंने कहा, “पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद उप्र की लगभग आधी सीटों पर मतदान हो चुका होगा। सभी चरणों में सपा अन्य दलों से आगे है।” अखिलेश ने पार्टी में भितरघात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लोग साइकिल को जिताने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

मायावती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका चेहरा बता रहा है कि वह हार मान चुकी हैं। उन्होंने कहा, “नेताजी ने साइकिल के लिए ही वोट मांगा है।”

अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए कई सवालों को हालांकि वह टाल गए। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि साइकिल जीत की दिशा में आगे बढ रही है और वह 11 मार्च को नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending