Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लापता डोर्नियर विमान की तलाश जारी

Published

on

Loading

चेन्नई| भारतीय तटरक्षक के लापता डोर्नियर विमान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। विमान की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “लापता विमान की तलाश जारी है और कोई सुराग नहीं मिला है। विमान के साथ लापता चालक दल के सदस्यों की उम्र 30-40 साल के बीच थी।

अधिकारी ने बताया कि लापता विमान की खोज के लिए और जहाज तथा विमान भेजने की बात पर बुधवार को विचार किया जाएगा।

भारतीय तटरक्षक का डोर्नियर विमान पुडुचेरी के करैकल से चालक दल के तीन सदस्यों के साथ सोमवार रात से लापता है।

चालक दल के सदस्यों में उप कमांडर विद्यासागर (पायलट), उप कमांडर एम. के. सोनी (सह-पायलट) और नेविगेटर/पर्यवेक्षक सुभाष सुरेश शामिल हैं।

लापता विमान को तमिलनाडु से लगे तटों और पाक जलडमरूमध्य में निगरानी के लिए लगाया गया था। विमान चेन्नई हवाईअड्डे से सोमवार शाम करीब छह बजे उड़ान भरकर निगरानी ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन यह वापस नहीं लौटा।

उधर, मंगलवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विमान के साथ आखिरी बार संपर्क सोमवार रात्रि नौ बजे हुआ था।

विमान को त्रिचि (तिरुचिरापल्ली) रडार पर आखिरी बार चेन्नई से 95 समुद्री मील दूर दक्षिण में पुडुचेरी के करैकल में सोमवार रात 9.23 बजे तक देखा गया था।

एक तटरक्षक अधिकारी ने मंगलवार रात आईएएनएस को बताया कि विमान का कुछ पता नहीं चल पाया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “लापता डोर्नियर विमान को 2014 में भारतीय तटरक्षक के बेड़े में शामिल किया गया था और इसे बेहद अनुभवी चालक दल द्वारा उड़ाया जा रहा था।”

इस समय तटरक्षक के पांच जहाज और भारतीय नौसेना के चार जहाज लापता विमान की तलाश में जुटे हैं।

इसके अलावा लंबी दूरी वाले समुद्री टोही विमान पी8आई को भी खोज अभियान में लगाया गया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending