Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लड़के को मारी गोली फिर गर्लफ्रेंड से रेप कर फरार हुआ लुटेरा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई के कल्याण इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की शाम एक 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या लूट-पाट के इरादे से की गयी है। हत्या के बाद लुटेरे ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

इसके लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की पांच टीम का गठन किया है।पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम गणेश दिनकर है जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मोटरसाइकिल से घुमने के लिए निकला था।

जानकारी के मुताबिक कल्याण के सुनसान अंबरनाथ-टिटवाला रोड पर दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी अचानक एक शख्स उनके पास आया और पिस्तौल दिखाकर उनसे पैसे और ज्वैलरी मांगने लगा।

विरोध करने पर लुटेरे ने गणेश को गोली मार दी। गोली लगने से गणेश की मौत हो गई। इसके बाद लुटेरे ने उसकी गर्लफ्रेंड को भी नही छोड़ा। लुटेरे ने गर्लफ्रेंड संग रेप किया और उसके पैसे, फोन, बाइक और ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। इसके बाद लड़की किसी तरह टिटवाले पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, लूट और बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की पांच टीम गठित की है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending