Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में धूमधाम से मना छठ पर्व

Published

on

Loading

लखनऊ। राजधानी के लक्ष्‍मण मेला स्‍थल पर शाम होते ही घाटों पर दीप जलाए गए। रोशनी से पूरा गोमती तट नहा उठा। सांस्‍कृतिक पंडाल में रंगारंग भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हर तरफ मेले जैसा माहौल था। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम व्रति‍यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। इसे प्रदेश के सभी हि‍स्‍सों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने छठ मईया के गीत गाए। वहीं बच्चों ने मेले का आनंद लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे। गोमती तट पर पूजा के लिए परिवार समेत आई अनीता सिंह  ने बताया कि वह पि‍छले कई सालों से व्रत रखती आ रही हैं। छठ मैय्या की कृपा से दो बेटे और एक बेटी है। मां का आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। छठ मैय्या की पूजा से सारे काम पूरे होते हैं। छठ मैया की कृपा से भरा-पूरा परिवार है। मां से जो मांगते हैं व‍ह मिल जाता है।

त्यौहार में शिरकत करने आये यूपी के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि छठ पर्व रिश्तों और सम्मान को मजबूती देता है।शिवपाल ने बताया कि अगले साल छठ पर्व पर सभी को साफ और निर्मल गोमती का पानी मिलेगा। गोमती रिवर फ्रंट का काम भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा।

लखनऊ में छठ पर्व पर चल रहे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में सपा मंत्री शिवपाल यादव और राम गोविंद चौधरी के साथ वरिष्‍ठ सपा नेता रेवती रमण सिंह, महामंडलेश्‍वर कैलाशानंदजी महाराज आदि भी मौजूद थे।

 

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending