प्रादेशिक
लखनऊ में किशोर ने फांसी लगाई
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी के मानकनगर इलाके में रविवार रात एक किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किशोर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
मानकनगर के रामनगर निवासी होटल कर्मचारी रामलक्ष्मण प्रसाद अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात को उसका बेटा 15 वर्षीय सुधीर और उसकी बहन घर पर मौजूद थे, जबकि रामलक्ष्मण प्रसाद होटल में था। रात को सुधीर खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात किसी समय में उसने कमरे की छत में लगी धन्नी में चादर के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब सुधीर की बहन सोकर उठी और उसने सुधीर को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंदर झांकर देखा तो सुधीर का शव लटक मिला। सूचना पाकर मौके पर मानकनगर पुलिस और सुधीर के पिता भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सुधीर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। सुधीर की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
प्रादेशिक
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।
बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी