Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स’ में नीतू ने इंट्री मारकर लोगों के उड़ाये होश

Published

on

Loading

मुम्बई । मुम्बई में ‘लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स’ शो में बी टाउन की कई सेक्सी अभिनेत्रियां ने शिरकरत कर समारोह की शोभा बढ़ा दी। इस समारोह में करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, उर्वशी रौतेला के आलावा कैटरीना कैफ ने भाग लिया और अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बना डाला है।


वहीं आजकल ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली नीतू चंद्रा भी इस समारोह में भाग लेने पहुंची लेकिन अपनी हॉट अदाओं से लोगों को खूब आकर्षित किया। नीतू ने यहां ब्लैक ड्रैस में पहुंची थीं और बहुत ही हॉट नजऱ आ रही थीं।

गरम मसाला, ट्रैफिक सिग्नल, नो प्रॉब्लम और अपार्टमेंट जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली नीतू आजकल सोशल मीडिया पर लगातार एक्ंिटव रहती है। बॉलीवुड के आलावा वह तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है लेकिन बॉलीवुड में भी उनको लोगों ने खूब हाथो-हाथ लिया है।

एक्टिंग करने के अलावा ये अभिनेत्री खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं जिसका नाम है चंपारन टॉकीज।

नीतू को उनकी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म मिथिला माखन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीतू चंद्रा ने इस अवॉर्ड शो की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। कुल मिलाकर इस अवॉर्ड शो में जहां एक ओर बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने जलवा दिखाया लेकिन असली वाह-वाही तो नीतू लूट गई।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending