Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लक्ष्मीकांत बेर्डे की कमी महसूस कर रहे हैं अनुपम खेर

Published

on

Loading

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)| अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ‘हम आपके हैं कौन..!’ फिल्म के सह-कलाकार लक्ष्मीकांत बेर्डे को उनके जन्मदिन पर याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, डियर लक्ष्मीकांत बेर्डे। आप हमें जल्दी छोड़ कर चले गए। आपके साथ काम करना सुखद था। आपके हास्य और आपको याद कर रहे हैं। हैप्पी बर्थडे।

लक्ष्मीकांत की गुर्दे की बीमारी के कारण 2004 में मृत्यु हो गई थी। उन्हें ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मेरी बीवी का जवाब नही’ं, ‘जानम समझा करो’ और ‘मैंने प्यार किया’ जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं थीं। वह मराठी फिल्म जगत के भी एक बड़ा नाम थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending