Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ना’ कहने में बहुत समय लेता हूं : शाहरुख

Published

on

Loading

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)| सुपरस्टार शाहरुख का कहना है कि उन्हें लोगों को ‘ना’ कहने में मुश्किल होती है, खासतौर पर फिल्मों का प्रस्ताव देने वाले दोस्तों को मना करने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। यह पूछे जाने पर कि फिल्म की पटकथा के लिए ‘ना’ अजीब नहीं लगता, खासतौर से दोस्त फिल्मकार को? शाहरुख ने कहा, मुझे ‘ना’ कहने में बहुत समय लगता है, क्योंकि मैं लोगों के प्रति बहुत संवेदनशील हूं। मुझे समय लगता है और कभी-कभी तीन महीने तक लग जाते हैं।

उन्होंने कहा, क्या होता है कि जब मैं फिल्म के लिए ‘ना’ कहता हूं तो लोग सोचने लगते हैं कि मैं रचनात्मकता पर सवाल कर रहा हूं या ‘हां’ कहने के लिए कहानी पर्याप्त नहीं है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ऐसा नहीं है। यह एक रिश्ते की तरह है, जहां आप आगे की यात्रा समाप्त करने के लिए कहते हैं हि इसे आप नहीं, बल्कि मैं खत्म कर रहा हूं।

शाहरुख का गुरुवार को जन्मदिन था। उनके घर मन्नत के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा। वहीं शहरुख ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending