Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रेप में नाकाम रहने पर छात्रा को चलती ऑटो से फेंका, मौत

Published

on

लखनऊ, रेप, छात्रा, दुष्कर्म, अपहरण

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा में घर जा रही ऑटो सवार बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर बदमाशों ने छात्रा को आईआईएम रोड पर चलती ऑटो से फेंक दिया, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बदमाशों की क्रूरता का शिकार बनी युवती दुबग्गा थाना क्षेत्र में आवास विकास की आम्रपाली योजना निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कालीचरण डिग्री कालेज में पढ़ने के साथ-साथ सेल्स गर्ल का भी काम करती थी।

बीते दिन वह किसी काम से राजाजी पुरम गई थी। देर रात वह ऑटो से अपने घर जाने के लिए ऑटो से दुबग्गा स्थित अपने घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में ही ऑटो सवार बदमाशों ने उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, जिस पर युवती ने विरोध करते हुए चालक को ऑटो रोकने के लिए कहा। लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन युवती के लगातार विरोध करने पर वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद बदमाशों ने छात्रा की पिटाई की और उसे मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला पुल के पास चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया। लोगों से युवती को गंभीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने नंबर के आधार पर ऑटो को कब्जे में ले लिया है। यह ऑटो एक दिवंगत राजू के नाम से पंजीकृत है, जिसे उसकी बेटी पप्पू नामक युवक से चलवाती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending