Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रेड कार्पेट का लुत्फ उठाना चाहती हैं कैटरीना

Published

on

Katrina Kaif

Loading

नई दिल्ली। अभिनेत्री कैटरीना कैफ 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव के रेड कारपेट पर पहली बार मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं, लेकिन कहती हैं कि अपने लुक को लेकर फिक्रमंद होने की बजाय इस महान मंच का लुत्फ उठाना चाहती हैं।

कैटरीना 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में वैश्विक सौंदर्य उत्पाद लोरियाल की एंबेसडर के रूप में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा 13 मई को फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगी। कैटरीना ने मुंबई से फोन पर बताया, “मुझे नहीं लगता कि मैं वहां कोई चलन या नया लुक शुरू करने जा रही हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा ऐसा इरादा है। मेरे ख्याल से मेरा इरादा मैं जैसी हूं, वैसी रहना है।” उन्होंने कहा, “यही वजह है कि लोरियाल ने मुझे बतौर ब्रांड एंबेसडर साइन किया है, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं।”

कैटरीना को फिल्मोत्सव के लिए अभी अपना लुक तय करना है। वह कहती हैं कि वह अपने परिधान का चुनाव जल्द करेंगी। कैटरीना ने कहा कि मैंने अभी तक अपना लुक तय नहीं किया है। हम इस पर कान्स में टीम के साथ काम करेंगे। इस टीम में कुछ बहुत कमाल के बाल एवं सौंदर्य तकनीशियन हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending