Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रूस संग व्यापार, आर्थिक संबंध शीर्ष प्राथमिकता : सुषमा

Published

on

Loading

व्लादिवोस्तोक(रूस), 6 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि उनका देश रूस के साथ ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजनीतिक संबंध रखता है और इस देश के साथ व्यापार और आर्थिक संबंध नई दिल्ली की शीर्ष प्राथमिकता है। पूर्वी आर्थिक मंच के दौरान भारत-रूस व्यापार संवाद में उन्होंने कहा कि यह संवाद सेंट पीटर्सबर्ग में इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात से जुड़ी प्रक्रिया है, जहां दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों(सीईओ) से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, राजनीतिक रूप से भारत का रूस के साथ सर्वश्रेष्ठ संबंध है। हम सात दशकों से साझेदार हैं और हमारी दोस्ती मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में फैली हुई है।

सुषमा ने कहा, दोनों देशों की सरकारों ने हमेशा व्यापार और आर्थिक संबंध को शीर्ष प्राथमिकता दी है। इस वर्ष भारत के पास रूस में आयोजित सभी मंचों में भाग लेने का अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। सेंट पीटर्सबर्ग में इस वर्ष जून में आयोजित फोरम में भारत को मेहमान देश का दर्जा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि रूस दुनिया के अमीर देशों में से एक है और भारत दुनिया में तेजी से उभरती बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसा बहुत कुछ है, जो साथ मिलकर किया जाना चाहिए। जब दूसरे बाजार बंद होते हैं तो हमें अन्य बाजार की ओर रुख करने की जरूरत है।

विदेश मंत्री ने कहा कि इस बात की पहचान किए जाने की जरूरत है कि निवेश एवं व्यापार को बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों को किस प्रकार के फैसले लेने चाहिए।

उन्होंने कहा, रूस के साथ ज्यादा व्यापार, वाणिज्य एवं निवेश करने से हमें वर्ष 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार में 30 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending